युवती ने पड़ोसी की फरसे से हत्या कर पहुंची पुलिस चौकी

198 views

बांदा,। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरवल में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। घर में घुसकर कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति पर 18 वर्षीय युवती ने फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद युवती फरसा लेकर स्वयं मुरवल पुलिस चौकी पहुंच गई और हत्या की जानकारी दी, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम मुरवल निवासी बिट्टू उर्फ भारती (18 वर्ष), पुत्री राजकुमार प्रजापति, गुरुवार शाम अपनी मां के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी सुखराज प्रजापति (50 वर्ष), पुत्र भुरवा प्रजापति, घर को सूना पाकर भीतर घुस आया और युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवती ने घर में रखा फरसा उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद युवती फरसा लेकर सीधे मुरवल चौकी पहुंची और पुलिस को बताया कि वह हत्या करके आई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि 01 जनवरी 2026 को थाना बबेरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुरवल में युवती द्वारा पारिवारिक कारणों से अपने ही सजातीय व पड़ोसी 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई है। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ