कपिल शर्मा की ‘किस किसी को प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट आई सामने

27 views

कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मासूम कन्फ्यूजन से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। लंबे समय से चर्चा में रही उनकी फिल्म ‘किस किसी को प्यार करूं 2’ को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। 23 अक्टूबर को निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट और स्टारकास्ट का खुलासा कर दिया है।

फिल्म का पहला भाग, ‘किस किसको प्यार करूं’ (2015), अब्बास-मस्तान की जोड़ी द्वारा निर्देशित था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। कपिल शर्मा ने उस फिल्म में चार पत्नियों और एक गर्लफ्रेंड के बीच फंसे एक भोलेभाले आदमी की भूमिका निभाई थी, जिसने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब करीब एक दशक बाद, इस ब्लॉकबस्टर कॉमेडी का सीक्वल लेकर कपिल फिर से दर्शकों के सामने लौट रहे हैं।

निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म का पोस्टर और टीज़र वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्टर में कपिल शर्मा अपने चारों ओर बैठी चार दुल्हनों के साथ नजर आ रहे हैं और उनके चेहरों से आखिरकार पर्दा उठ चुका है। इस बार कपिल के साथ स्क्रीन पर मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। टीज़र में कपिल का ट्रेडमार्क ह्यूमर और मजेदार कन्फ्यूजन देखने को मिला। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक बार फिर उनका किरदार चार-चार शादियों और एक नई उलझन में फंस जाता है। साथ ही, मेकर्स ने टीज़र के साथ लिखा, “तैयार हो जाइए, दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए।”

12 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्मा

फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘किस किसी को प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म क्रिसमस वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हो रही है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। जैसे ही पोस्टर और रिलीज डेट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। टेलीविजन से लेकर ओटीटी और बड़े पर्दे तक, कपिल शर्मा ने हमेशा अपनी कॉमेडी और दिल छू लेने वाली अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में ‘ज्विगाटो’ जैसी संवेदनशील फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय का गंभीर पक्ष भी दिखाया था। अब वह फिर से अपनी क्लासिक कॉमिक ज़ोन में लौट रहे हैं, जिससे दर्शक काफी उत्साहित हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ