आत्महत्या करने वाले युवक की मंगेतर, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ केस दर्ज

174 views

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में शुक्रवार को मृतक अनिकेत की मंगेतर, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अनिकेत ने मरने से पहले वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार बताया था। मंगेतर शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ चली गई और कोर्ट मैरिज कर लिया था। इससे दुखी होकर उसने जहर खाकर जान दे दी थी।

आदर्श कॉलोनी निवासी महिला पुष्पा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसने अपने बेटे अनिकेत (22 वर्ष) का रिश्ता पारुल से तय किया था। 4 फरवरी 2025 को गोद भराई की रस्म हुई थी जिसमें पारुल को गले का सोने का सेट, एक अंगूठी, पाजेव, कपड़े, मेकअप का सामान, एक मोबाइल के अलावा अन्य सामान भी दिया था। 22 नवंबर को शादी की तारीख तय की गई थी। इसके बाद पारुल अपने प्रेमी के साथ चली गई और कोर्ट मैरिज कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अनिकेत और उसके परिजन अपना सामान वापस लेने पारुल के घर गए तो उसके परिजनों ने धमकी देकर भगा दिया। 12 अक्टूबर को युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी। दो दिन बाद युवक के मोबाइल से एक वीडियो मिला। यह वीडियो उसने जहर खाने के बाद बनाया था जिसमें वह बोल रहा था कि वह अपनी मंगेतर पारुल की वजह से आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले आज पारुल, उसकी मां सीमा, भाई और बहन उर्वशी उर्फ बुलबुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ