दसवीं के छात्र ने दो बच्चों का अपहरण किया, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

29 views

लखनऊ, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपहृत हुए दो छात्रों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लखीमपुर खीरी से शुक्रवार काे सकुशल बरामद कर लिया है। एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अभय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीजी कॉलोनी के रामलीला मैदान दो नाबालिग बच्चे अर्जुन सिंह (12) और प्रद्युमन यादव (8) का गुरुवार को अपहरण हो गया था। शुक्रवार को अपहरणकर्ता ने अर्जुन के पिता बाइक मैकेनिक संजय सिंह से बच्चों की सलामती के लिए दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की पांच टीमें लगाई गई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके शुक्रवार देरशाम को दोनों बच्चों को लखीमपुर के गोला गोकरननाथ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी अपहृकरणकर्ता मूलरूप से सीतापुर और हालपता आलमबाग पटेलनगर निवासी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कक्षा दस का छात्र है और रुपये के लालच में आकर बच्चों को अपने साथ लेकर गया था।

श्री सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह ​के पिता संजय सिंह (बाइक मैकेनिक) और प्रद्युम्न यादव के पिता संजय यादव, जो ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सकुशल बच्चों को बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ