जिम्बाब्बे पर मिली जीत के बाद,कप्तान सूर्यकुमार बोले– “गेंदबाज़ी में और क्लिनिकल होना होगा”

29 views

चेन्नई।आईसीसी टी 20 विश्व कप सुपर 8 चरण के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्बे पर 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्बे की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने लीग चरण और पिछले मुकाबले की बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत की।

उन्होंने कहा, “हमने सोचा कि जो भी लीग चरण में हुआ या पिछले मैच में हुआ, उसे पीछे छोड़ दें। हमारे वीडियो विश्लेषक ने साल भर के प्रदर्शन की एक स्लाइड सभी बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के लिए तैयार की थी। हमने उसे देखा और उससे काफी सकारात्मकता मिली। यहां आने के बाद शीर्ष क्रम से लेकर नंबर सात तक सभी बल्लेबाज़ों का योगदान देखना दिल को सुकून देने वाला था।”

हालांकि कप्तान ने माना कि गेंदबाज़ी में अभी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने साफ कहा, “अगर ईमानदारी से कहूं तो हम गेंद से थोड़ा और क्लिनिकल हो सकते थे। लेकिन दिन के अंत में जीत, जीत होती है। आगे बढ़ते हुए हम अपनी कमियों पर काम करेंगे और जब वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेंगे तो अपनी रणनीति और मजबूत करेंगे।”

सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्बे के बल्लेबाज़ों की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं जिम्बाब्बे के बल्लेबाज़ों से कोई श्रेय नहीं छीनना चाहता। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। पिच अच्छी थी, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में समय लिया और बाद में समझदारी से खेला। उन्हें भी पूरा श्रेय जाता है। हालांकि गेंदबाज़ी के नजरिए से हमें कुछ मौकों पर बेहतर विकल्प चुनने चाहिए थे।”

आगामी मुकाबले को लेकर कप्तान ने संकेत दिए कि टीम को साहसिक फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा, “ऐसी परिस्थितियों में हमें और ज्यादा साहसी बनना होगा और सकारात्मक रास्ता ही अपनाना होगा। कोलकाता पहुंचने के बाद हम बैठकर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल कल आराम का दिन है, फिर यात्रा करेंगे और खुद को तरोताजा रखेंगे।”

अब सबकी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को होने वाले अगले अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ