ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

150 views

दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में फंस गई और करीब आठ किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा मंगलवार सुबह एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-193 के पास हुआ। मृतक उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे।

टक्कर के बाद कार पूरी तरह ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में शव बुरी तरह फंसे थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक-एक कर चारों शवों को बाहर निकाला गया।

नांगल राजावतान (दौसा) के डीएसपी दीपक मीणा ने बताया कि कार में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। मृतकों की पहचान नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35),

प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) के रूप में हुई है। वहीं कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक चालक को तुरंत हादसे का अंदाजा नहीं हुआ, जिससे कार ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इस दौरान कार सवारों को बचने का कोई मौका नहीं मिला।

पापड़दा थाने के कॉन्स्टेबल महेश ने बताया कि हादसा पहले राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ, लेकिन कार ट्रक में फंसी होने के कारण घिसटती हुई पापड़दा थाना क्षेत्र तक पहुंच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ