माघ मेला में श्रद्धालुओं के लिए कासगंज से झूंसी को चलेगी ट्रेन

117 views

बरेली, । प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला में श्रद्धालु रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने विशेष पहल की है। रेलवे प्रशासन द्वारा 28, 29 और 30 दिसंबर 2025 को 00501 कासगंज-झूंसी माघ मेला विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को सीधे प्रयागराज के झूसी तक पहुंचाएगी, जिससे यात्रा सुगम हो सकेगी।

विशेष ट्रेन कासगंज से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और बदायूं, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, बेल्थरा रोड, मऊ, औड़ीहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधोसिंह और ज्ञानपुर रोड होते हुए अगले दिन सुबह 11.30 बजे झूसी पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष गाड़ी में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें साधारण द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 14 कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे आम यात्रियों और श्रद्धालुओं को बिना आरक्षण यात्रा की सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि माघ मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा कर सकें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ