सपा प्रतिनिधिमंडल ने की कथित फर्जी मुठभेड़ की जांच

98 views

– पहाड़ी ब्लॉक के तोसवां गांव पहुंचे सपा नेता

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पहाड़ी ब्लॉक के तोसवां गांव पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर को हुई उस पुलिस मुठभेड़ की जांच की, जिसमें गांव निवासी सुन्दरम उपाध्याय घायल होकर गिरफ्तार हुआ था।

सुन्दरम के परिजनों और सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारियों के अनुसार, उसे 14 अक्टूबर को ही पड़री बाजार के एक सैलून से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और पूरी रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंप दी। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि जिले में लगातार मुठभेड़ों के नाम पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। सुन्दरम उपाध्याय भले ही अपराधी रहा हो, लेकिन यह मुठभेड़ संदिग्ध लगती है। समाजवादी पार्टी हमेशा अपराध के खिलाफ रही है, लेकिन कानून के दायरे में न्याय की पक्षधर है।

उन्होंने बताया कि घटना की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू’, प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद मौर्य, संतोष गोयल, झल्लू यादव, कन्हैया लाल यादव, आशीष राय, रमेश चन्द्र ओझा, पतालू यादव, चिन्तामणि यादव, कमलेश दूबे, संजय यादव और आयुष यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ