लता मंगेशकर की जयंती पर ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीज़र रिलीज

59 views

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीज़र 2 जारी कर दिया है। दमदार मोशन पोस्टर के बाद सामने आया यह नया टीज़र रोमांच और थ्रिल से भरपूर है।

टीज़र में “ए मेरे वतन के लोगोंसी की म गूंज सुनाई देती है, वही अमर गीत जिसे कवि प्रदीप ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के लिए लिखा था और जिसे लता जी ने अपनी आत्मीय आवाज़ में गाकर अमर बना दिया था। यही युद्ध फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी का आधार है। यह फिल्म रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई और उसमें चार्ली कंपनी के सैनिकों की बहादुरी, भाईचारे और बलिदान को दर्शाती है। टीज़र के हर फ्रेम में सैनिकों का जज़्बा और उनके अडिग साहस की झलक मिलती है।

फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 13 कुमाऊं रेजिमेंट के अपने जांबाज साथियों के साथ मिलकर भारी दुश्मन सेना का सामना किया था। फिल्म को लद्दाख की मनमोहक वादियों में फिल्माया गया है, जिससे इसका विजुअल इम्पैक्ट और भी गहरा हो गया है।

फिल्म का निर्देशन रज़नीश घई ने किया है, जबकि इसके निर्माता हैं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर। 120 बहादुर’ सिर्फ एक युद्धकथा नहीं बल्कि रेजांग ला के उन अनसुने नायकों को बड़े पर्दे पर सलाम है, जिनकी वीरता आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा देती है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ