रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जल शक्ति मंत्री को ‘राढू बहुउद्देशीय जलाशय योजना’ की स्थिति से कराया अवगत

28 views

रांची, 09 सितंबर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें राढू बहुउद्देशीय जलाशय योजना की वर्तमान चिंताजनक स्थिति से अवगत कराया।

मंत्री संजय सेठ ने सीआर पाटिल से आग्रह किया कि राज्य स्तर पर लंबित मामलों को निष्पादित करते हुए इसे संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें, जिससे कि रांची लोकसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी को इस परियोजना का लाभ मिल सके।

दरअसल, रांची के सिल्ली प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी की सहायक राढू नदी पर प्रस्तावित इस परियोजना में बांध का निर्माण, पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली, पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था, जल विद्युत उत्पादन, पेयजल आपूर्ति एवं औद्योगिक उपयोग के लिए जल की व्यवस्था किया जाना है, लेकिन प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण 1980 में अस्तित्व में आई यह परियोजना वर्षों से लंबित है।

परियोजना का महत्वपूर्ण और सकारात्मक पक्ष यह है कि इससे कोई विस्थापन नहीं होगा। इसके साथ ही इस योजना के संचालित होने से सिल्ली एवं राहे प्रखंड के सैकड़ो गांव को दीर्घकालिक लाभ भी प्राप्त होगा। वर्तमान समय में इस योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) घटक में शामिल किया गया है, जिसमें 60 प्रतिशत केंद्रांश का प्रावधान है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ