अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान खान का जवाब

62 views

‘बिग बॉस’ का वीकेंड का वार हमेशा दर्शकों के लिए खास होता है, क्योंकि इस मौके पर शो के होस्ट सलमान खान आते हैं। वह न सिर्फ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं बल्कि उनके साथ हंसी-मजाक और मस्ती भी करते हैं। इस बार ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान ने तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप पर भी तंज कस दिया।

गौरतलब है कि अभिनव कश्यप पहले सलमान और उनके परिवार पर करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने सलमान को “गुंडा, मवाली और छपरी” तक कह दिया था। सलमान और अभिनव ने पहली बार फिल्म ‘दबंग’ में साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद दोनों का रास्ता अलग हो गया। इन आरोपों के चलते सलमान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब वीकेंड का वार मंच का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने अभिनव पर पलटवार कर दिया।

जब सलमान ने तान्या मित्तल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, तो तान्या ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वो चाहती हैं मुंबई में सलमान उनके परिवार जैसे बन जाएं ताकि उन्हें यहां सुरक्षित महसूस हो। इस पर सलमान ने जवाब दिया, “जो भी मेरे साथ जुड़े थे या जुड़े हैं, आजकल उनकी भी हालत खराब है। बैठे-बैठे लोग बेकार की बातें कर रहे हैं। जिनसे कभी मेरा अच्छा रिश्ता रहा और जिन्होंने मेरी तारीफ की थी, अब वही मुझे नापसंद करने लगे हैं।”

आगे सलमान ने तंज कसते हुए कहा, “आजकल लोग पॉडकास्ट में आकर ऊट-पटांग बातें करते हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। मेरा सबसे यही कहना है, प्लीज कोई काम कर लो।” हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अभिनव कश्यप का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफतौर पर उन्हीं की ओर था। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स का कहना है कि यह अभिनव को दिया गया उनका करारा जवाब है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ