30 जापानी नागरिकाें के रूस प्रवेश पर राेक

42 views

मास्काे, 12 नवंबर । रूस ने रूस-विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में जापानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तोशीहिरो कितामुरा सहित 30 जापानी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूसी संवाद एजेंसी ‘तास’ ने विदेश मंत्रालय के यहां मंगलवार को जारी एक बयान के हवाले से यह खबर दी। बयान में कहा गया है, “विशेष सैन्य अभियान से जुड़े हमारे देश के खिलाफ जापान द्वारा लागू तथाकथित प्रतिबंधों के जवाब में, 30 जापानी नागरिकों पर रूस में प्रवेश पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। हमने इस बाबत एक सूची जारी की है।”

कितामुरा के साथ, इस सूची में जापानी विश्वविद्यालयों के प्राेफेसर और पत्रकार भी शामिल हैं।

एजेंसी के मुताबिक , यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, जापानी सरकार ने रूस-विरोधी कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन युद्ध के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए जापान सरकार ने सितंबर में रूसी कंपनियों, व्यक्तियों और कई अन्य संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

इस बीच ‘तास’ ने जापान में रूस के राजदूत निकोले नोज़द्रेव के हवाले से बताया कि, जापान ने वास्तव में अपने एक प्रमुख पड़ोसी के साथ संबंध तोड़ लिए हैं। वह साेचता है कि पश्चिम के रूस-विरोधी अभियान में शामिल होने से उसे अधिक संभावित लाभ हाेंगे ।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ