रोमांस से भरपूर कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को मिला टाइटल

140 views

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, फिल्म को ‘तू मेरी ज़िंदगी है’ नाम दिया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और इसे अगले साल मई 2026 में रिलीज करने की योजना है। फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है, जो दिसंबर 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त होगी, लेकिन निर्माताओं ने इस बात की कभी पुष्टि नहीं की। अब जब फिल्म का शीर्षक सामने आ गया है, तो एक सूत्र ने बताया कि निर्माता भूषण कुमार इस फिल्म को एक नए और अलग अंदाज में पेश करना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि इसे किसी भी रूप में ‘आशिकी’ सीरीज से जोड़ा जाए।

सूत्र ने आगे बताया, “कार्तिक और श्रीलीला की यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। इसकी रिलीज में अभी लगभग छह महीने से ज्यादा का समय है। फिलहाल मुंबई में शूटिंग जोरों पर चल रही है और दिसंबर 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।”

फिल्म ‘तू मेरी ज़िंदगी है’ को 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की चर्चा है, हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले साल 1990 में ‘आशिकी’ और साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हो चुकी हैं, जो दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ