पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया लूट का खुलासा

122 views

बांदा, 23 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के थाना मटौंध पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि महोबा के मकरबई निवासी चंद्रभान, घण्डुवा निवासी शिवपूजन और बृजेश उर्फ ह्रदेश को गिरफ्तार किया है। गोली से घायल चंद्रभान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम चमरहा निवासी प्रमोद से तीन अज्ञात बदमाशों ने 21 सितम्बर की रात को लूटपाट की थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में टीमें लगी थी। 22 सितम्बर की रात मटौंध पुलिस व एसओजी टीम खड्डी तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चमरहा की ओर से मोटर साइकिल पर तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश पैदल भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दो अन्य बदमाश पकड़ लिए गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुठभेड़ में घायल बदमाश पर 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य अभियुक्त में दो से तीन मुकदमे दर्ज हैं।—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ