रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी

30 views

फिलहाल बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी अपनी बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को “निर्दयी इंडस्ट्री” बताते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रजत ने खुलासा किया कि उनके पिता, जो खुद एक निर्माता-निर्देशक थे, उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी उनके परिवार की कोई मदद नहीं की। रजत का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड की आलोचना की और इसे संवेदनहीन और स्वार्थी बताया।

पिता के निधन के बाद बॉलीवुड ने दिखाई बेरुखी

अभिनेता रजत बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी का दर्द शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक नरेंद्र बेदी के निधन के बाद बॉलीवुड ने उनके परिवार को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया था। रजत ने कहा, “जब मेरे पिता का 45 साल की उम्र में निधन हुआ, तब मैं सिर्फ नौ साल का था। मुझे आज भी याद है कि निर्देशक प्रकाश मेहरा और उनका परिवार ही ऐसे लोग थे जिन्होंने हमारी मदद की थी। करीब छह महीने से एक साल तक प्रकाश जी हमारे घर पैसे भेजते रहे। उन्होंने मेरी मां से कहा था, भाभी, चिंता मत करो।”

उन्होंने आगे बताया, “मेरी मां पूरी जिंदगी एक गृहिणी रहीं और उन्होंने तीनों बच्चों की परवरिश अकेले की। प्रकाश जी के अलावा किसी ने हमारी देखभाल नहीं की। यह इंडस्ट्री वाकई बहुत निर्दयी है।” रजत ने यह भी बताया कि पिता के निधन के दो साल बाद उनके दादा का भी देहांत हो गया, जिससे उनका फिल्म इंडस्ट्री से संपर्क लगभग खत्म हो गया। हालांकि, बाद में 18 साल की उम्र में उन्होंने रमेश सिप्पी की फिल्म ‘ज़माना दीवाना’ में सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

रजत बेदी ने अपने पुराने दोस्त शाहरुख खान से जुड़ी एक याद शेयर की। उन्होंने बताया कि जब वह रमेश सिप्पी की फिल्म ‘ज़माना दीवाना’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, उस वक्त उनकी और शाहरुख की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। रजत ने मुस्कुराते हुए कहा, “शाहरुख मुझे आज भी ‘टाइगर’ कहकर बुलाते हैं।”

रजत ने आगे बताया, “कई सालों बाद जब मैं ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ट्रेलर प्रीव्यू के लिए शाहरुख के घर गया, तो उन्होंने स्क्रीनिंग से पहले एक छोटा-सा भाषण दिया। उसमें उन्होंने मेरा भी ज़िक्र किया और कहा, ‘टाइगर भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।’ मुझे ये देखकर हैरानी हुई कि इतने सालों बाद भी उन्हें मेरा नाम याद था। शाहरुख सच में कुछ भी नहीं भूलते।”

रजत बेदी, जिन्होंने ‘कोई मिल गया’, ‘इंडियन’ और ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में काम किया है, पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहे थे। बॉलीवुड में लंबे समय तक संघर्ष के बाद अब उन्होंने आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ज़रिए शानदार वापसी की है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ