प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर बिहार के पूर्णिया को सौंपेंगे हवाईअड्डे का नवनिर्मित टर्मिनल

25 views

पटना, 15 सितंबर। उत्तर बिहार के पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाईअड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ करीब 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3×800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना शामिल है। इसके अलावा सुपौल और कटिहार जिलों में आई एंड डी व एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बिहार में रेल संपर्क को मजबूती देने के लिए विक्रमशिला से कटारेह तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। साथ ही बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची अंतरदलीय लिंक परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेश कराएंगे। बिहार में एनआरएलएम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को सामुदायिक निवेश फंड का भी वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वो रवाना करेंगे।

इससे पहले अगस्त में प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन कर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली अहम सड़क परियोजना जनता को समर्पित की थी। अब एयरपोर्ट और मखाना बोर्ड की शुरुआत को उसी कड़ी में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी मौसम में लगातार आगमन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए राजनीतिक संदेश भी निकाला जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आते हैं लेकिन यहां की असली समस्याओं पर चुप रहते हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ