चालीस लाख के गबन के आरोपी की बर्खास्तगी के खिलाफ याचिका खारिज

95 views

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 40 लाख रूपये गबन के आरोपी बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक फकीराबाद, कौशाम्बी के कार्यालय सहायक की बर्खास्तगी की चुनौती याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट ने कहा विभागीय जांच कार्यवाही में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन किया गया है। आदेश में विधिक त्रुटि नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने अमित कुमार पाण्डेय की याचिका पर दिया है।

याची पर आरोप है कि 1 नवम्बर 19 से 2 दिसम्बर 22 के बीच उसने अजय कुमार नामक व्यक्ति को बैंक के 40 लाख रूपये देकर भारी गबन किया है और घोर लापरवाही बरती है। 15 मार्च 23 को 12 आरोपो के साथ चार्जशीट दी गई। जांच शुरू हुई। याची को पक्ष रखने और बचाव प्रतिनिधि रखने का अवसर दिया गया। जिसका उसने लाभ नहीं लिया। उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने का वीडियो भी है। सीसीटीवी फुटेज है।

याची ने सभी आरोपों से इंकार किया। कहा वह बड़े अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहा है इसलिए उसे झूठे केस में फंसाया गया है।अजय कुमार को वह‌ नहीं जानता और न ही कोई पैसे दिए हैं। उसे मांगे जाने के बावजूद सी सी टी वी फुटेज नहीं दिया गया। जहां तक अपराध स्वीकार करने के वीडियो का प्रश्न है, पुलिस ने मारपीट कर जबरन अपराध कबूल करवाया है। जांच रिपोर्ट में याची को कदाचार का दोषी करार दिया गया। याची को जांच रिपोर्ट के साथ कारण बताओ नोटिस दी गई। व्यक्तिगत सुनवाई की गई और पदच्युत कर दिया गया। इसके खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधक की अपील भी खारिज कर‌ दी तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ