‘परफेक्ट’ गाने पर झूमे वरुण धवन और विक्की कौशल

182 views

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म के गाने ‘परफेक्ट’ पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो जिम में शूट किया गया है, जहां दोनों स्टार्स मस्ती करते हुए गाने की धुन पर थिरकते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन लिखा, “पंजाबी मुंडे – परफेक्ट।” इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस को वरुण और विक्की की यह दोस्ताना कैमिस्ट्री खूब पसंद आई।

इस गाने ‘परफेक्ट’ को मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल भी गुरु ने ही लिखे हैं। फिल्म में इस रोमांटिक-फंकी ट्रैक को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया है। गाने की रिलीज़ के बाद से ही इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब वरुण-विक्की का डांस वीडियो इसके क्रेज को और बढ़ा रहा है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर शशांक खेतान कर रहे हैं। शशांक ने ही इसकी कहानी लिखी है। शशांक पहले भी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ काम कर चुके हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी बड़े मनोरंजन की उम्मीद है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ