अरुणाचल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उल्फा (आई) का उग्रवादी ढेर

105 views

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के नामसाई ज़िले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का एक वरिष्ठ कैडर मारा गया है। उस पर असम के काकोपाथर में सेना के एक शिविर पर हुए हालिया हमले में शामिल होने का संदेह था।

सेना के सूत्रों ने आज बताया है कि भारतीय सेना और असम राइफल्स ने उग्रवादियों की गतिविधि की खुफिया जानकारी मिलने के बाद 21 और 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि को एमएस-6 के घने जंगल क्षेत्र में एक समन्वित अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने समूह से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। सुबह होते ही सैनिकों ने असम के तिनसुकिया ज़िले के करदाईगुरी गांव से उल्फा (आई) के एक स्वयंभू सार्जेंट मेजर इवोन आसोम का शव बरामद किया। घटनास्थल से एक राइफल, एक आरपीजी राउंड और तीन रूकसाक भी बरामद किए गए।

मुठभेड़ के दौरान उल्फा (आई) के पांच कैडरों के होने की जानकारी सेना को मिली थी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए अन्य कैडर फरार हो गये।सूत्रों ने बताया कि संगठन की स्ट्राइक यूनिट का एक प्रमुख सदस्य था और उस पर 17 अक्टूबर को काकोपाथर आर्मी कैंप पर हुए हमले में भूमिका निभाने का संदेह है। इस हमले में आतंकवादियों ने कैंप पर गोलीबारी की थी और एक चलती गाड़ी से ग्रेनेड फेंके थे, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे।

पुलिस और सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां इलाके में घेराबंदी कड़ी करने और अभियान तेज करने के लिए भेजी गई हैं। तलाशी अभियान जारी है।-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ