छत्‍तीसगढ़ के कोरिया ज‍िले में विगत दो वर्षों में बाल विवाह का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं

40 views

रायपुर/कोरिया,। ऐसे ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं बाल विवाह मुक्त नगरीय निकाय घोषित किया जाना है, जहाँ पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ हो।

महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरिया के जिला कार्यक्रम अधिकारी से आज मंगलवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की सभी 162 ग्राम पंचायतों एवं तीनों नगरीय निकायों से विगत दो वर्षों में बाल विवाह से संबंधित कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। अतः इन सभी को बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाणपत्र जारी किया जाना प्रस्तावित है।

इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो अथवा किसी बाल विवाह का प्रकरण संज्ञान में हो, तो वे इस विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर अर्थात 25 अक्टूबर 2025 तक, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर कोरिया में आवश्यक दस्तावेजों सहित लिखित रूप में दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

ज‍िला महिला एवं बाल विकास विभाग के अध‍िकारी ने बताया क‍ि, जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु सतत जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। समाज के प्रमुखजनों की बैठक लेकर बाल विवाह के उन्मूलन के लिए विशेष दिशा-निर्देश एवं रणनीतियाँ तैयार की गईं। इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप ही विगत दो वर्षों में जिले में बाल विवाह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ