पाकिस्तान के बलोचिस्तान में निर्माण कंपनी के नौ अधिकारियों का अपहरण

56 views

क्वेटा (बलोचिस्तान)। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में एक निर्माण कंपनी के नौ अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया। इस घटना से इस्लामाबाद तक हड़कंप मचा हुआ है। सेना ने सारे इलाके को घेरकर अगवा किए अधिकारियों की तलाश शुरू की है। फिलहाल इन अधिकारियों का कोई पता नहीं चल पाया है।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, यह वारदात बुधवार को मस्तुंग जिले में हुई है। हथियारबंद लोग निर्माण कंपनी के नौ अधिकारियों को जबरन अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने कलात के मंगचर इलाके में क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों की तलाशी ली।

सूत्रों के अनुसार, नाकाबंदी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही। इस दौरान गोलीबारी और विस्फोट की आवाज भी सुनी गई। बताया गया है कि अपहरण की घटना के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है।

मस्तुंग पुलिस के अनुसार, अपहृत व्यक्ति पंजाब और सिंध प्रांत के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह लोग एक सरकारी परियोजना स्थल पर काम कर रहे थे। वहां अचानक हथियारबंद लोग आ धमके। परियोजना स्थल को घेर लिया। इसके बाद अधिकारियों को अज्ञात स्थान पर ले गए।

अधिकारियों ने अभी तक अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ