‘थामा’ का नया पोस्टर रिलीज, आयुष्मान-रश्मिका की पहली झलक वायरल

59 views

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में अब तक कई फिल्मों ने दर्शकों को रोमांच और डर का अनोखा अनुभव दिया है और अब इस फ्रैंचाइज की अगली कड़ी ‘थामा’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही है और अब इसके नए पोस्टर ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।

मैडॉक फिल्म्स का ओर से जारी पोस्टर में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना साथ नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म की एक नई और ताज़ा जोड़ी को सामने लाता है। खास बात यह है कि रश्मिका और आयुष्मान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की है कि फिल्म ‘थामा’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट 26 सितंबर को शाम 5 बजे मुंबई के बांद्रा फोर्ट में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शेयर किया जाएगा। इस इवेंट की झलकियों का इंतजार भी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

मेकर्स ने अपने ऐलान में लिखा, “स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा थामाका ला रही है।” इस वाक्य ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म ‘थामा’ न केवल हॉरर, बल्कि मनोरंजन और सरप्राइज से भी भरपूर होने वाली है।

फिल्म की कास्टिंग भी इसकी बड़ी ताकत है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दमदार कलाकार भी इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इन सितारों का साथ फिल्म की कहानी और उसके रोमांच को और गहराई देगा।

निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य सरपोतदार ने संभाली है, जो अपनी अलग तरह की सिनेमाई भाषा और ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। हॉरर- कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण पेश करने के लिए वे पहले भी सराहे जा चुके हैं, ऐसे में दर्शकों को ‘थामा’ से काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि ‘थामा’ इस साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ