नेपाल के संसदीय चुनावों को सफल बनाने के लिए राष्ट्रपति ने युवाओं से किया आह्वान

39 views

काठमांडू, 17 अक्टूबर । नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश के युवाओं से अगले साल 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों को सफल बनाकर इतिहास रचने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि चुनावों को एक अवसर के रूप में लिया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति पौडेल ने आग्रह किया कि केवल चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण इसे हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश को नए चुनावों के माध्यम से जनादेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि एक ऐसे देश का निर्माण किया जा सके, जो युवा आंदोलन की आकांक्षाओं को पूरा कर सके। राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि नए चुनावों की घोषणा इसलिए की गई है, ताकि युवा पीढ़ी सही मायने में देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पक्षपातपूर्ण व्यवहार से मुक्त देख सके और सही लोग देश चला सकें। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस चुनाव को गंभीरता से लें और इसे देश का चेहरा बदलने के लिए एक बड़े अभियान के रूप में प्रतिष्ठा का विषय बनाएं।

राष्ट्रपति पौडेल के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि उन्होंने युवाओं से चुनावों में आगे आकर एक अच्छी प्रतिनिधि सभा बनाने का आग्रह किया है। प्रेस सलाहकार पोखरेल ने राष्ट्रपति पौडेल के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति ने देश को न्याय के पथ पर, सुशासन के पथ पर आगे बढ़ना होगा और देश को प्रगति करनी होगी। युवाओं को विदेश पलायन के लिए मजबूर करने की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। राष्ट्रपति पौडेल ने लोगों से उन लोगों से सावधान रहने का भी आग्रह किया, जो अपनी अवैध मांगों के बल पर युवाओं के आंदोलन का शोषण करना चाहते हैं तथा अपने हितों की पूर्ति करना चाहते हैं।

युवाओं के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि युवा आंदोलन सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए है तथा कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह संविधान, लोकतंत्र, संघीयता या समावेशिता के खिलाफ नहीं है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ