गुना में जमीन विवाद में किसान की हत्या, बचाने पहुंची महिलाओं और बेटियों को पीटा

248 views

भोपाल,। मध्य प्रदेश के गुना जिले में फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में जमीन विवाद को लेकर रविवार को एक किसान पर 15 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटा। परिवार की महिलाएं और बेटियां उन्हें बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। इस हिंसक झड़प में बुरी तरह घायल हुए किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

फतेहगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम गणेशपुर में दो पक्षों के बीच कुल 6 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद है। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद थाने में राजीनामा भी हो गया था। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन रविवार को फिर खेत पर जाते समय सामने वाले पक्ष ने हमला बोल दिया। हमला इतना तेज था कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका ही नहीं मिला। इस हिंसक झड़प में किसान रामस्वरूप नागर (40) बुरी तरह घायल हो गए। भोपाल रेफर करने से पहले ही अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं पत्नी विनोद बाई नागर (38) बेटी कृष्णा नागर (17) के साथ उनके भाई राजेंद्र नागर (50) और उनकी बेटी तनीषा नागर (17) घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित 10-15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटा। जब वह जमीन पर गिर गया, तब थार वाहन उनके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनके दोनों हाथ-पैर टूट गए थे। किसान की हत्या को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया कि गणेश पुरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। रामस्वरूप के साथ राजस्थान के रहने वाले महेंद्र नागर और लगभग 15 लोगों ने मारपीट की। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ