यशराज संग दोबारा जुड़ेंगे मोहित सूरी, ‘सैयारा’ के बाद नई पेशकश

64 views

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर मोहित सूरी फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद एक और नई रोमांटिक मूवी के लिए यशराज फिल्म्स (वायआरएफ) के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की कास्टिंग जल्द शुरू की जाएगी।

निर्देशक मोहित सूरी पिछली बार यशराज फिल्म्स (वायआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट प्रदर्शन किया। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अब मोहित सूरी ने एक बार फिर वायआरएफ के साथ हाथ मिलाया है और इस बार वह एक रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स एक नई रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण अक्षय विधानी करेंगे, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा प्रस्तुत करेंगे। खबर है कि मोहित अपनी टीम के साथ मिलकर कहानी पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू करने की योजना है, वहीं, इसकी कास्टिंग प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत से शुरू की जाएगी।

वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ भी खूब चर्चा में है और हो भी क्यों ना, इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर्दे पर मार-काट करती जो दिखेंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। यशराज फिल्म्स के पास रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। इसके अलावा वायआरएफ की फिल्म ‘कृष 4’ भी कतार में है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ