नगर निगम के 310 सफाई कर्मचारियों को सौंपे गए नियमितीकरण पत्र

95 views

नई दिल्ली, 24 सितंबर । दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 310 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र प्रदान किए। दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महापौर राजा इकबाल सिंह ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा हमेशा से सफाई कर्मचारियों को निगम की रीढ़ मानती आई है। सफाई कर्मचारी न केवल दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ रखते हैं बल्कि अपनी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से पूरे शहर के नागरिकों के जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। भाजपा सरकार और निगम दोनों का यह दृढ़ संकल्प है कि सफाईकर्मियों को उनका हक और अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण से इन कर्मचारियों को न सिर्फ नौकरी की स्थिरता मिलेगी बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन का भरोसा मिलेगा।

सचदेवा ने कहा कि भाजपा और निगम की नीतियों का केंद्रबिंदु सदैव ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ रहा है। इसी संकल्प के तहत सफाई कर्मियों को सम्मान और स्थिरता प्रदान कर रहे हैं।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आज का दिन सफाई कर्मचारियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। निगम ने 310 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया। यह केवल नियुक्ति पत्र का वितरण नहीं है, बल्कि उनके जीवनभर की मेहनत को सम्मान देने का कार्य है।

इकबाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आने वाले समय में अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करेंगे। निगम का लक्ष्य है कि दिल्ली नगर निगम का कोई भी कर्मचारी अस्थायी न रहे। जब तक हर सफाई कर्मचारी को पक्का दर्जा नहीं मिल जाता, यह सिलसिला जारी रहेगा।

महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और भाजपा संगठन की कार्यसंस्कृति के अनुरूप काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि दिल्ली के सच्चे ‘स्वच्छता दूत’ हैं।

इस अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, स्थायी समिति उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, डेम्स समिति अध्यक्ष संदीप कपूर, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा, निगमायुक्त अश्वनी कुमार सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ