मऊ। जिले के दोहरीघाट थाना अंतर्गत बसारतपुर गांव के पास नेशनल हाई वे पर मंगलवार को ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने की टक्कर हो गईं। कोयला लदे ट्रक मे आग लगने के कारण ट्रक का ड्राइवर जल गया जिससे उसकी मौत हो गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बसारतपुर गाँव के पास नेशनल हाइवे पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के दौरान ट्रक मे आग लेने के कारण ट्रक का ड्राइवर झूलस गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गईं। चालक संदीप कुमार राणा झारखण्ड, हजारीबाग़ का रहने वाला बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम किया। मृत चालक के शव को कब्जे मे लेकर उसे आंटी परिक्षण के लिए भेज दिया।
