मऊ। भाजपा की जिला इकाई मे कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। वर्तमान और निवर्तमान जिलाध्यक्ष के बीच हुई तकरार ने भाजपा के जिला इकाई का स्वास्थ्य ख़राब कर दिया हैं।
सरदार भलभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पूर्व हुई तकरार का वीडियो जिले मे वायरल हुआ हैं।
हालाकि वर्तमान और निवर्तमान जिलाध्यक्ष के बींच की यह पहली घटना नहीं हैं, इसके पहले भी उनके बीच कहासूनी हो चुकी हैं लेकिन इस घटना से पूर्व हुई घटनाओ का कोई साक्ष्य नही हैं। दोनों नेता ऐसी किसी घटना के घटित होने से इंकार कर रहे हैं।
