मऊ के फातिमा हॉस्पिटल का पहुंच मार्ग 20 फिट चौड़ा, फिर भी CFO ने जारी की है NOC

164 views


👉👉 50 शैय्या वाले हॉस्पिटल के लिए, उसके पहुंच मार्ग की निर्धारित चौडाई भी नहीं है फातिमा हॉस्पिटल के पास


👉👉 वर्तमान स्थितियों मे फातमा होसोटल के मरीज भर्ती वार्ड तक अग्नि समन विभाग के वाहनो का आना जाना नहीं है आसान

मऊ। (एफआई नेटवर्क )। जिले मे स्वास्थ्य महकमे का बुरा हाल है, यहां पंजीकृत कोई भी हॉस्पिटल वैधानिक रूप पंजीकृत नही है। यहां का सबसे बड़ा फातिमा हॉस्पिटल खुद 15-20 फिट चौड़े मार्ग पर स्थिति है जिसके दोनों पटरियों पर अतिक्रमण है, आज अतिक्रमण हटता है दो घंटे बाद फिर वही जस का तस हो जाता है। हॉस्पिटल मे पार्किंग व्यवस्था नियम विरुद्ध है। हॉस्पिटल तक के पहुंच मार्गे कों नियमों के खिलाफ सकरा होने के कारण यह पहुंच मार्ग दिनभर करहता रहता है। बावजूद इसके, मुख्य अग्नि समन अधिकारी के द्वारा प्रत्येक वर्ष इस हॉस्पिटल कों एनओसी दें दी जाति है। जो इनके अबैध पंजीकरण का आधार बन जाता है।


भौतिक स्थल का हाल यह है कि 15 से 20 फिट चौड़े मार्ग पर स्थित इस हॉस्पिटल के मुख्य प्रवेश द्वारा से अग्नि समन बिभाग के वाहनो का प्रवेश आसानी से होना सम्भव नहीं है। सड़क से करीब तीन फिट ऊचाई पर बना विशेष प्रवेश द्वारा विशेष परिस्थितियों मे ही खुलता है, इससे हटकर बने दूसरे aap प्रवेश द्वार का हाल इससे बुरा है, यह द्वारा भी करीब करीब चार फिट ऊचाई पर बना है, जिससे आम रोगी और उसके तिमारदारों का आना जाना होता है, दिन के करीब – करीब हर घंटे यह इस प्रवेश द्वार से होकर हॉस्पिटल मे जाना जहा दुरूह कार्य है तों वही प्रवेश द्वारा से लगे 15-20 फिट चौड़े मार्ग से आगे बढ़ना और भी कठिन है। अतिक्रमण और पहुंच मार्ग से लगी नाली का बजबजाना और इस पर पड़ी पाटिया और इस पटिया पर बे- तरतिब खडे दो पहिया वाहनों से अतिक्रमित रास्ते कों कराहते देखा जा सकता है।


हॉस्पिटल के पहले प्रवेश द्वारा कों तभी खोला जाता है ज़ब कोई हॉस्पिटल स्टॉफ के वाहन कों अंदर या बाहर करना होता है। यह आम प्रवेश द्वार नहीं है, इस हॉस्पिटल से विशेष परिस्थितियों मे हॉस्पिटल मे भर्ती मरीजों और उनके वार्डो तक आसानी से नहीं जाया जा सकता है, मरीजों के भर्ती वार्ड के उत्तरी क्षेत्र का हिस्सा ही खुला है लेकिन इतना भी नहीं है की अग्नि समन बिभाग के बड़े वाहन हॉस्पिटल के चारो तरफ (भर्ती वार्ड) घूम कर इमरजेंसी मे अपना काम कर सके। फायर सेफ्टी के खिलाफ इतनी समस्या होते हुए भी मुख्य अग्नि समन अधिकारी द्वारा इन्हे भी हर साल अनापत्ती प्रमाण पत्र दिया जाता है। जो न तों न्याय हित मे है न तों समाज हित मे है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ