पांच लोगों की हत्या के दोषी को हुई फांसी की सजा

92 views

सरायकेला, । सरायकेला-खरसावां के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन्द्र नाथ सिन्हा की न्यायालय ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए पांच लोगों की हत्या के दोषी चुनु मांझी उर्फ पुतुल मांझी को फांसी की सजा सुनाई।

अदालत ने इस अपराध को अत्यंत गंभीर श्रेणी का बताते हुए फांसी की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय का पहला मामला है, जिसमें किसी अपराधी को फांसी की सजा दी गई है।

मामले में अभियोजना पक्ष की ओर से प्रभारी अपर लोक अभियोजक हर्षवर्धन ने बहस किया। अभियोजन पक्ष ने घटना को जघन्य और दुर्लभ अपराध बताते हुए फांसी की सजा की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

यह घटना 23 फरवरी 2019 की है। वादी सिद्धु सोरेन के बयान पर दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि तड़के लगभग चार बजे चुनु मांझी कुल्हाड़ी लेकर अपने घर आया और दरवाजे पर हमला करने लगा। उसने दावा किया कि उसने रवि मांझी, कल्पना उर्फ पानवती और उनके तीन बच्चों जितेंद्र, सुरेश और पुखराज की हत्या कर दी है और वादी को भी जान से मार देगा। दरवाजा खोलने पर उसने वादी और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया और घर एवं मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

सअनि रोपना राम कांसरी ने मामले की जांच की। जांच के दौरान एफएसएल से प्राप्त साक्ष्य और गवाहों के बयानों को अदालत में पेश किया गया। अभियोजन ने कुल 11 गवाहों की गवाही कराई। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने चुनु मांझी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ