शादी का दबाव बनाने पर महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

34 views

गौतमबुद्ध नगर, 19 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर में थाना फेस-एक पुलिस ने शादी का दबाव देने पर अपनी लिविंग पार्टनर की हत्या करने केे मामले में आरोपित को गुुरुवार गिरफ्तार लिया। पुलिस ने शुक्रवार काे उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि 1 सितंबर को सुबह के समय थाना फेस- एक क्षेत्र के अमिताभ बच्चन पार्क में अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई। महिला की शिनाख्त उसके पिता परमेश्वर शाह ने अपनी पुत्री ममता के रूप में की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार को इस घटना को अंजाम देने वाले हरखू राम उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान दीपक ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जनपद मधुबनी के रहने वाला है। मृतका भी वही की रहने वाली थी। उसका अपने पति से तलाक हो गया था तथा आरोपी शादीशुदा है। वह अपनी बीवी बच्चों के साथ दिल्ली के दल्लूपुरा में रहता है। तीन साल पहले ममता उसके साथ दिल्ली आ गई तथा उसने कहा कि हमें नौकरी लगवा दो। इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। महिला आराेपित के साथ लिविंग में किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगी। आरोपित के अनुसार मृतका उसपर यह दबाव बना रही थी कि वह उसके साथ शादी करें। अपने पत्नी और बच्चों को छोड़ दे। उससे झगड़ा करके ममता घर चली गई थी। घटना से एक दिन पूर्व बिहार से वह दिल्ली आई। उसने बात करने के लिए उसे बुलाया। दोनों दिल्ली से अमिताभ पार्क में पहुंचे। वहां पर आरोपी ने सेब खरीदा और उसे काटने के लिए चाकू भी लिया। पार्क में बैठकर दाेनाें बात कर रहे थे। इसी दाैरान विवाद शुरू हाे गया। आराेप है कि आरोपित दीपक ने सेव काटने के लिए खरीदे गए चाकू से महिला की गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी। शव को वही पर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में शुक्रवार काे पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ