स्पेन में छह मंजिला इमारत ढही, अब तक चार शव बरामद

63 views

मैड्रिड। स्पेन की राजधानी मैड्रिड के एक छह मंजिला इमारत के मलबे से बुधवार काे चार लाेगाें के शव बरामद किए गए। दुर्घटना में तीन अन्य लाेगाें के घायल हाेने की भी खबर है। स्पेन की आपातकालीन सेवा विभाग ने बताया कि मध्य मैड्रिड में मंगलवार काे एक होटल की छह मंजिला इमारत उस समय ढह जब उसमें पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। इसके चलते वहां निर्माण कार्य करने वाले उसके मलबे में दब गए। घटना के 15 घंटे बाद चार लोगों के शव बरामद किए गए। तीन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

इस बीच महापौर जोस लुइस अल्मेइदा ने साेशल मीडिया मंच “एक्स” पर लिखा “गहन दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि मैड्रिड के अग्निशमन दल के लाेगाें ने इमारत के ढहने के बाद लापता हुए लोगों के शव बरामद कर लिए हैं।”

मृतकाें की पहचान तीन पुरुषों के रूप में हुई है जिनकी उम्र 30 से 50 वर्ष के बीच है। ये सभी क्रमश इक्वाडोर, माली तथा गिनी-कॉनाक्री के निवासी थे। ये सभी निर्माणस्थल पर मजदूरी कर रहे थे। मृतकाें में एक 30 वर्षीय महिला भी शामिल है जाे इस काम के लिए वास्तुकार के ताैर पर नियुक्त की गई थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ