लखनऊ सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 19 घायल

37 views

लखनऊ, 12 सितंबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब, लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, जिलाधिकारी विशाख जी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरदोई से यात्रियों को लेकर कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 एल एन 1340) लखनऊ आ रही हैं। गुरुवार रात को बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास बेकाबू होकर खाई में पलट गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इधर, ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हालचाल लेने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी। एक राहगीर को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गई हैं। दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई हैं और 19 लोग घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान पीलीभीत जनपद का रहने वाला बाबूराम, मथुरा का नरदेव, बदायूं का संजीव, लखनऊ के काकोरी का दिलशाद की पहचान हो गई है। एक अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही हैं।

घायलों के इरशाद,अनुराग, अरविन्द अवस्थी, संजय, राजेश मौर्या, बसन्त देवी, संजीव प्रकाश, अरुण कुमार, भरत कुमार, दिनेश , शुभाजीत मुखर्जी, सुहैल अहमद, दुर्गेश, राकेश, अविरल वर्मा, अनूप, अनुजराज , चालक अनिल कुमार और परिचालक मोहम्मद रेहान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा हैं। डीएम ने बताया कि घायलों को पहले सीएचसी काकोरी और मलिहाबाद भेज गया। इनमें गंभीर आठ लोगों को केजीएमसी ट्रामा सेंटर लाया गया। एक का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ