निर्माणाधीन स्कूल भवन की छत से सरियों पर लटके मिले युवक-युवती के शव

45 views

डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब निर्माणाधीन भवन की छत से बाहर निकले लोहे के सरियों पर एक युवक और एक युवती के शव लटके हुए पाए गए। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह टेलीफोन से सूचना मिली कि स्कूल की नई बन रही इमारत की छत पर सरियों से युवक-युवती के शव लटके हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने मृतक युवक की पहचान मनोज (22) पुत्र सुरेश खराड़ी निवासी पाकरोन के रूप में की है। उसके साथ मिली युवती की पहचान गीता (21) पुत्री बदा बारिया निवासी देवगांव, थाना धम्बोला क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक विवाहित था और उसकी एक बेटी भी है। एक फरवरी को वह घर में विवाद के बाद निकला था। उसकी पत्नी ने 17 फरवरी को चौरासी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जशोदा कलासुआ ने बताया कि स्कूल का समय सुबह 10 बजे का है तथा वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं, हालांकि बुधवार को कोई परीक्षा निर्धारित नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार दोपहर मृतक युवक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि युवती के शव का पोस्टमार्टम परिजनों की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सका। गुरुवार को पोस्टमार्टम होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ