क्वेटा में वकील के घर छापा, भाई को उठा ले गए, बार एसोसिएशन ने दी सरकार को चेतावनी

40 views

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) की ज्यादती के खिलाफ वकील आंदोलन पर उतर आए हैं। क्वेटा बार एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी देते हुए वकील फरहान सासोली के घर से उनके भाई को उठा ले जाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कारी रहमतुल्लाह एडवोकेट ने वकील फरहान सासोली के घर पर पुलिस और सीटीडी के छापे को असंवैधानिक बताते हुए उनके भाई नौमान को उठा ले जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बार ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं करेगा। अदालतों का शांतिपूर्ण तरीके से बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह बात क्वेटा कचहरी के बार रूम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे अपहरण की घटना है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, हमने अदालतों का बहिष्कार कर दिया। जब तक उनके भाई को छोड़ा नहीं जाता तब तक अदालतों का बहिष्कार जारी रहेगा। कारी ने कहा कि पूरे बलूचिस्तान में अदालतों का बहिष्कार करने की रणनीति तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक की तरह विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। जहां भी मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा, हम आवाज बुलंद करेंगे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट खुफिया और आतंकवाद विरोधी विभाग है। यह मुल्क की प्रांतीय पुलिस सेवाओं का हिस्सा है। इसका गठन विभिन्न प्रकार के आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए किया गया है। यह विभाग आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करता है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ