मकान मालिक ने हादसे में घायल युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

32 views

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले एक मकान मालिक ने सड़क हादसे में घायल एक युवती का हाल-चाल पूछने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मूलरूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली एक युवती ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वह सेक्टर 45 में किराये के मकान पर रहती है और 27 सितंबर को उसका एक्सीडेंट हो गया। घायल अवस्था में जब वह घर पर थी, तभी मकान मालिक अनिल उसे देखने के बहाने कमरे में आया। वह बैठकर अपने पैर में दवाई लगा रही थी, तभी मकान मालिक अनिल ने उसे अपनी गोद में उठा लिया और उसके नाजुक अंगों को छूना शुरु कर दिया।

पीड़िता के अनुसार मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित युवती के अनुसार उसके पैर में चोट लगी थी, इसलिए उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। 10 अक्टूबर को मकान मालिक का दोबारा से फोन आया। उसने कहा कि मैं तुम्हें दीवाली की शॉपिंग करना चाहता हूं। पीड़िता के अनुसार वह घबरा गई तथा उसने अपने भाई को घटना की सूचना दी। उसने मकान मालिक को अपने ऑफिस के पास बुलाया और दोनों के बीच बहस हुई। आरोपित ने युवती को धमकी दी कि अगर इस बात की शिकायत पुलिस से की तो हत्या करवा दूंगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ