खनन घोटाले के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला

114 views

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार देरशाम को लखनऊ जेल में हमला हुआ है। सफाई ड्यूटी पर कार्यरत बंदी ने उन पर हमला किया हैं। जेल अस्पताल में इलाज करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें जांच के लिए ट्रामा सेंटर केजीएमयू भेज दिया।

इस सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। उनको समुचित इलाज उपलब्ध करवाया जाए।

इस संबंध डीजी जेल, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि खनन घोटाले के आरोप में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति गोसाईगंज जेल में बंद हैं।

मंगलवार की देर शाम को सफाई करने के दौरान एक बंदी से गायत्री प्रजापति की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में धक्का मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया, जिसमें गायत्री प्रजापति को सिर पर सतही चोट आ गई। जेल में उनका इलाज कराया गया। जांच के लिए उन्हें केजीएमयू लाया गया है। उनको पांच से छह टांके लगने की बात सामने आ रही हैं। जेल प्रशासन अपने स्तर पर करवाई कर रहा हैं।-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ