जेएनयू में हंगामा: छात्रसंघ पदाधिकारियों सहित 6, हिरासत में,बाकी को प्रोफेसर को सौंपा गया

119 views

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुए हंगामा मामले में पुलिस ने छह छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दक्षिण पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने रविवार को बताया कि वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले में जिन छह छात्रों को पकड़ा है, उनकी पहचान जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार (26), उपाध्यक्ष मनीषा (28), महासचिव मुंतहा फातिमा (28), मणिकांत पटेल (27), प्रीति कर (27 ) और ईस्ट मुंबई निवासी शौर्य मजूमदार (28) के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए शेष छात्रों को उनके प्रोफेसरों को सौंपा जा रहा है। घटना के कारण परिसर में फैले तनाव को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शनिवार शाम चुनाव प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने के घेराव का आह्वान किया था। पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद छात्रों ने बैरिकेड तोड़ कर नेल्सन मंडेला मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान छात्रों को नियंत्रित करने के दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जेएनयूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव समेत कुल 28 छात्र-छात्राओं को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार पूरे दिन छात्रों के संपर्क में रहे और उन्हें कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते रहे लेकिन छात्र नेता अपने घेराव के आह्वान को वापस लेने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब छह बजे छात्र-छात्राओं समेत करीब 70 से 80 लोग जेएनयू के पश्चिमी गेट पर जुट गए। पुलिस ने उनके मार्च को रोकने के लिए नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर बैरिकेड लगाए। लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद छात्रों ने बलपूर्वक बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया और सड़क पर आकर कुछ देर के लिए यातायात को बाधित किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तुरंत 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इनमें जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतिया फातिमा समेत कुल 19 छात्र व 9 छात्राएं शामिल थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ