झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुठभेड़ में मारा गया

39 views

पलामू, 14 सितंबर। पलामू जिले के मनातू और तरहसी थाना के सीमावर्ती क्षेत्र काश और बंशी खुर्द जंगल के बीच प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) और सुरक्षाबलों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया, जिसका शव घटनास्थल से बरामद हुआ है। मुखदेव पर पांच लाख का इनाम घोषित था।

एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है। जिस टीएसपीसी टीम के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, उसी के साथ 03 सितंबर की रात हुए मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान बलिदान हुए थे।

इससे पहले 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को लेकर सर्च अभियान शुरू किया गया। सर्च अभियान में कोबरा, जगुआर और पलामू पुलिस को तैनात किया गया। सर्च अभियान के क्रम में मनातू के जंगलों में जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम घुसी, टीएसपीसी के उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की जिसमें इनामी कमांड मुखदेव मारा गया। मुठभेड़ स्थल से शव और इंसास राइफल बरामद किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ