अंतरराज्यीय शादी रैकेट का भंडाफोड़ : दस हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

42 views

जयपुर। विवाह के नाम पर ठगी और मानव तस्करी के सनसनीखेज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी भंवरलाल शर्मा को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी को जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा इलाके से पुलिस मुख्यालय की सीआईडी अपराध शाखा की टीम ने दस्तयाब कर लिया और उसे पुलिस थाना गिड़ा, जिला बालोतरा से आई टीम के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित है। आरोपी शादी के नाम पर ठगी और मानव तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सूत्रधार है। यह गिरोह असम, बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से युवतियां लाकर शादी के नाम पर सौदेबाजी की वारदातों में लिप्त था।

क्राइम ब्रांच की एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपित भंवरलाल शर्मा का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था। यह गिरोह कोलकाता, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से गरीब युवतियों को शादी या काम का झांसा देकर राजस्थान लाता था। इसके बाद इन लड़कियों को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में उन कुंवारे लड़कों को ऊँची कीमतों पर बेच दिया जाता था। जिनकी शादियां नहीं हो रही थीं। शादी के कुछ समय बाद ही यह गिरोह पीड़ितों को कानूनी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर दोबारा अवैध वसूली और ठगी का खेल खेलता था।

ज्येष्ठा मैत्रयी ने बताया कि लंबे समय से फरार और इनामी अपराधियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में भंवरलाल शर्मा की लोकेशन पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। जिस पर सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा और कांस्टेबल बृजेश कुमार से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने भांकरोटा के जयसिंहपुरा इलाके में दबिश दी और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल नरेश कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम की समन्वित रणनीति और तकनीकी निगरानी के चलते दो साल से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी भंवरलाल शर्मा का आपराधिक इतिहास पुराना रहा है। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2005 से उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। इनमें थाना सांगानेर सदर, थाना सदर जयपुर, थाना श्याम नगर जयपुर, थाना गांधी नगर अजमेर, थाना केकड़ी सिटी जिला केकड़ी, थाना गिड़ा जिला बालोतरा सहित अन्य स्थानों के मामले शामिल बताए गए हैं। जिनमे उसके विरुद्ध अपहरण, फिरौती के लिए धमकाना, धोखाधड़ी और दुष्कर्म,बलवा करने, अवैध रूप से संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में गिरोह के अन्य नेटवर्क और संभावित पीड़ितों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

एसपी मैत्रयी ने बताया कि आरोपी भंवरलाल शर्मा एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई वर्षों से बाहरी राज्यों की युवतियों को लाकर उनकी सौदेबाजी करने वाले संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस मुख्यालय की इस कार्रवाई के बाद अब इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ