प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में टीचरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव, एसीएस बेसिक को निर्देश

120 views

 

 

–हाईकोर्ट ने कहा, बच्चों के जरूरी शिक्षा पाने के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए

प्रयागराज,। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राइमरी स्कूलों में टीचरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव, एसीएस बेसिक व अन्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किया है। हाईकोर्ट ने अपने पारित आदेश में कहा है कि बच्चों के लिए जरूरी शिक्षा पाने के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।

यह आदेश जस्टिस पीके गिरी ने बांदा की एक टीचर इंदिरा देवी की याचिका पर पारित किया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि सरकार स्कूलों में टीचरों के डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था करें तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर एक ऐसा टास्क फोर्स का गठन करें जिससे उनकी स्कूलों में हाजिरी सुनिश्चित हो सके। कोर्ट ने बांदा के डीएम व बीएसए से अपने जिले की रिपोर्ट मांगी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार ने उनकी उपस्थिति के लिए डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था की है, परन्तु वह अभी धरातल पर नहीं है।

अपने पारित विस्तृत आदेश में कोर्ट ने कहा कि टीचर गुरु है और वह परम ब्रह्म के समान है। कोर्ट ने इसे उद्धित किया “गुरूर ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः“।

मामले के अनुसार याची टीचर कंपोजिट स्कूल तिंदवारी, बांदा में तैनात है। उसकी स्कूल में गैरमौजूदगी को लेकर बीएसए बांदा ने 30 अगस्त 2025 को एक आदेश जारी किया था जिसे याची ने याचिका में चुनौती दी है। टीचर इंचार्ज हेड मास्टर है। आरोप है कि वह डीएम के निरीक्षण के दौरान स्कूल में नहीं थी। हस्ताक्षर कर स्कूल से गायब रही। हाईकोर्ट ने कहा कि टीचरों के स्कूल में गैरमौजूदगी से बच्चों के मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा कानून 2009 का उलंघन हो रहा है। गरीब बच्चों के शिक्षा पाने के मौलिक अधिकारों का भी हनन हो रहा है।

हाईकोर्ट ने कहा कि टीचरों के स्कूलों में न जाने से बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गरीब बच्चे प्राइवेट ट्यूशन का खर्च नहीं उठा सकते। टीचरों की गैरहाजिरी के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति दिनों दिन कम होती जा रही है। बच्चे ही देश के भविष्य हैं। हाईकोर्ट इस याचिका पर 30 अक्टूबर को पुनः सुनवाई करेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ