प्रयागराज के बारा थाना प्रभारी रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार

70 views

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार काे 75 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह जानकारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना प्रयागराज के प्रभारी रविंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के वीरमपुर लुकमनपुर गांव निवासी संतोष कुमार दुबे ने इस संबंध में 17 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई प्रयागराज में शिकायत की, कि उसके खिलाफ प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के बारा थाने में दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए बारा थाना प्रभारी निरीक्षक वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ गांव के मूल निवासी विनोद कुमार सोनकर पुत्र स्वर्गीय राजकुमार सोनकर 75 हजार रुपये की मांग किया है।

इस शिकायत पर 18 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज इकाई की 15 सदस्यीय टीम निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बारा थाना प्रभारी निरीक्षक कार्यालय पीड़ित के साथ पहुंची और शिकायतकर्ता से 75 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ निरीक्षक काे गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपित विनोद कुमार सोनकर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ