भारत ने चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 स्वर्ण पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

191 views

रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)। भारत ने चौथी दक्षिण एशियाई वरिष्ठ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 स्वर्ण पदक और 58 पदकों के साथ समग्र चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित हुई।

श्रीलंका ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक और कुल 40 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। नेपाल ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बांग्लादेश (3 कांस्य), मालदीव (1 कांस्य) और भूटान (कोई पदक नहीं) क्रमशः चौथे, पाँचवें और छठे स्थान पर रहे।

तीसरे दिन की प्रमुख झलकियां

चैंपियनशिप के अंतिम दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले और अनेक नए मीट रिकॉर्ड बने।

-पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़: भारत के रुचित मोरी ने 50.10 सेकंड के समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। कूडा लियानगे अयोमा (श्रीलंका) ने रजत और कर्ण बाग (भारत) ने कांस्य जीता।

-महिला 400 मीटर बाधा दौड़: श्रीलंका की के.एच. अराच्चिगे दासुन ने 58.66 सेकंड का नया मीट रिकॉर्ड बनाया। अराल लोकू (श्रीलंका) को रजत और ओलिम्बा स्टेफी (भारत) को कांस्य मिला।

-पुरुष भाला फेंक: श्रीलंका के पथिराजे रुमेस ने 84.29 मीटर की दूरी फेंककर स्वर्ण पदक जीता, जबकि रनसिंघे जगत (श्रीलंका) और उत्तम पाटिल (भारत) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

-पुरुष लंबी कूद: भारत के मोहम्मद साजिद ने 7.68 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनागोला यस्वेस्मी (श्रीलंका) को रजत और सरुण पायसिंह (भारत) को कांस्य मिला।

-महिला उंची कूद: भारत की रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। गामगे रानिंदी (श्रीलंका) ने रजत और सुप्रिया (भारत) ने कांस्य प्राप्त किया।

-महिला भाला फेंक: श्रीलंका की हाताराबागे लेका नादेका ने 60.14 मीटर का नया मीट रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्होंने 2008 में बने 51.70 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। भारत की करिश्मा सनील ने रजत और दीपिका ने कांस्य पदक जीता।

-पुरुष 10,000 मीटर दौड़: भारत के अभिषेक ने 30:29.46 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। राजन रोकाया (नेपाल) ने रजत और प्रिंस कुमार (भारत) ने कांस्य जीता।

-पुरुष हैमर थ्रो: भारत के दमनीत सिंह ने 66.99 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। आशीष जाखड़ (भारत) ने रजत और के.के. दामिथ मद धार (श्रीलंका) ने कांस्य प्राप्त किया।

-महिला 800 मीटर दौड़: भारत की अमनदीप कौर ने 2:04.66 मिनट में स्वर्ण पदक जीता।

-कोदिथुवक्कु तक्शी (श्रीलंका) और थोटा संकीर्तन (भारत) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

-पुरुष 800 मीटर दौड़: श्रीलंका के डी.एम. हर्षा एस. करुणा ने 1:51.96 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। सोम बहादुर कुमाल (नेपाल) ने रजत और मोपाली वेंकटराम रेड्डी (भारत) ने कांस्य जीता।

-महिला 200 मीटर दौड़: श्रीलंका की मोहम्मद यामिक फातिमा ने 23.58 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। भारत की साक्षी चव्हाण (23.91 सेकंड) ने रजत और नीरू पाठक (24.06 सेकंड) ने कांस्य जीता।

-पुरुष 4×400 मीटर रिले: श्रीलंका ने 3:05.12 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 3:05.38 मिनट में रजत और बांग्लादेश ने 3:15.00 मिनट में कांस्य पदक हासिल किया।

-महिला 4×400 मीटर रिले: भारत की महिला टीम ने 3:34.70 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका (3:35.71) ने रजत और बांग्लादेश (3:55.63) ने कांस्य जीता।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ