देवी गीत पर अशोभनीय टिप्पणी मामला: मास्टरमाइंड सहित तीन इनामिया गिरफ्तार

101 views

– सरोज सरगम मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 9 आरोपी सलाखों के पीछे

मीरजापुर। सोशल मीडिया पर हिन्दू आराध्य देवी मां दुर्गा के सम्बन्ध में अभद्र टिप्पणी को गाने के रूप में प्रस्तुत कर यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में मड़िहान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस आपत्तिजनक सामग्री के वायरल होने से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और नवरात्र के अवसर पर सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास किया गया था।

पुलिस की विवेचना में मुख्य आरोपी बिरहा गायिका सरोज सरगम के साथ 9 अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। सरोज सरगम व उसके पति समेत 6 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,जबकि फरार चल रहे तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामी अभियुक्त राजवीर सिंह यादव पुत्र बृजराज सिंह (निवासी सिधौली, जनपद सीतापुर) को कोतवाली शहर पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया। वहीं सोनू पुत्र महेन्द्र बिन्द (निवासी असवों दाउदपुर, थाना हण्डिया, प्रयागराज) और शशांक प्रजापति पुत्र कैलाशराम प्रजापति (निवासी पहाड़ीपुर, थाना सराय इनायत, प्रयागराज) को थाना मड़िहान पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राजवीर सिंह यादव इस पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड है, वही आपत्तिजनक साहित्य का लेखक है और सरोज सरगम को आर्थिक सहयोग देकर अशोभनीय गीत गाने के लिए प्रेरित करता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और वाद्ययंत्र भी बरामद किए हैं।

एसएसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मीरजापुर पुलिस ने संवेदनशील प्रकरण में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शारदीय नवरात्र में जिले की शांति-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ