वाराणसी के रोहनिया भदवर में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को दबोचा

203 views

 

 

—घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, मौके से तमंचा और कारतूस बरामद

वाराणसी,। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के रोहनिया भदवर इलाके में एसओजी और रोहनिया पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में धर दबोचा। इस दौरान उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही मौके पर डीसीपी वरूणा जोन,रोहनिया एसीपी संजीव शर्मा सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। मौके पर फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई । टीम ने वारदात के साक्ष्य जुटाए।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश महेश और संदीप शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के दुधली के निवासी हैं। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह को देर रात सूचना मिली कि रोहनिया क्षेत्र में 13 अक्तूबर को चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कार से हाईवे के रास्ते कहीं भागने वाले है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की और भदवर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार को आता देख पुलिस टीम ने उसे रूकने का संकेत दिया। बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वहीं, अंधेरे का लाभ उठकर एक बदमाश भाग निकला। उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। डीसीपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों के पास से. 315 बोर का दो तमंचा और 4 कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश वाराणसी शहर में चेन स्नेचिंग करते थे। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ