रिश्ते की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा

99 views

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस वक्त एक बार फिर से चर्चा में हैं। जहां एक ओर वह एशिया कप में अपनी गेंदबाजी और यूनिक हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ भी खबरों में है। हाल ही में हार्दिक का नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया संग भी जुड़ चुका था। ऐसे में अब फैन्स के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर माहिका शर्मा कौन हैं?

माहिका शर्मा पेशे से मॉडल और अभिनेत्री हैं, साथ ही फैशन और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर भी हैं। 24 वर्षीय माहिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से सामुदायिक मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और गुजरात के गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक किया। करियर की शुरुआत उन्होंने फ्रीलांसर के रूप में की थी।

माहिका शर्मा ने वीवो और यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांडों के विज्ञापनों में काम किया है। इसके अलावा वह रैपर रागा के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय की बात करें तो माहिका ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की इनटू द डस्क और ओमंग कुमार की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी दिख चुकी हैं। अपने मॉडलिंग करियर में उन्होंने अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे मशहूर भारतीय डिजाइनरों के साथ काम किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ