दादा ही निकला अपने नाती का हत्यारा,100 रुपये के लिए घोंट दिया गला

95 views

ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

झांसी। उत्तर प्रदेश के स्थित लहचूरा पुलिस ने एक हृदय विदारक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम के दादा ने ही अपने नाती का 100 रुपये के लिए गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बच्चे की हत्या के रहस्य को सुलझा दिया।

एसपी ग्रामीण डॉ.अरविन्द कुमार ने बताया कि ग्राम चकारा में 4 अक्टूबर 2025 को 8 वर्षीय बालक मुकेश पुत्र दिनेश अहिरवार अचानक लापता हो गया था। परिवारजन द्वारा जब उसकी काफी तलाश की गई और वह नहीं मिला तो शाम को यूपी-112 पर सूचना दी गई। सूचना पर थाना लहचूरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जब घर की गहन तलाशी ली तो बालक का शव घर के अंदर भूसे वाले कमरे में छिपा हुआ मिला। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाने से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने जब परिवारजनों से गहन पूछताछ की तो शक बच्चे के दादा सरमन पुत्र कल्लू (उम्र 50 वर्ष) पर गया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका नाती उसके जेब से पैसा चुराकर मां को दे देता था। इसके चलते उसकी बहू से अक्सर झगड़े होते थे और इसीलिए वह चाहता था कि बहू घर छोड़कर चली जाए। घटना के दिन बच्चे ने 100 रुपये चोरी करने की बात कही तो उसे गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर अपने ही नाती की हत्या कर दी। इसके बाद शव को भूसे में छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो और बकरियां चराने चला गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरिता मिश्र ने पुलिस टीम के साथ तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज