महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार लेने को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुंबई पहुंचे

68 views

राज्यपाल आचार्य ने महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार लेने को अहमदाबाद से मुंबई तक की तेजस से रेल यात्रा

गांधीनगर, 14 सितंबर । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए रविवार को मुंबई तक रेल से यात्रा की। इस यात्रा में लेडी गवर्नर दर्शना देवी भी उनके साथ थीं। राज्यपाल आचार्य ने हवाई यात्रा के स्थान पर रेल यात्रा को प्राथमिकता देते हुए आज अहमदाबाद से मुंबई तक की तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई पहुंचे।

राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय से पहले ही राज्यपाल गांधीनगर राजभवन से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। सुबह के समय अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर गुजरात के राज्यपाल के आगमन की खबर पाकर यात्री भी आश्चर्यचकित हो गए। दूसरी ओर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने भी राज्यपाल और लेडी गवर्नर का स्वागत करते हुए यात्रा के लिए उनका अभिनंदन किया। जब राज्यपाल ने अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी सीट ग्रहण की तो उस कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों में भी उत्सुकता का माहौल बन गया। राज्यपाल ने विनम्र भाव से सभी यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे सहज संवाद भी किया।

अहमदाबाद से मुंबई तक की यात्रा के दौरान राज्यपाल ने यात्रियों से भारतीय संस्कृति, प्राकृतिक खेती, सुविधाजनक रेल यात्रा, व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर सामान्य चर्चा की। यात्रियों ने भी इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए मोबाइल पर राज्यपाल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सामान्यत: राज्यपालों के लिए विशेष विमान से हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होती है, लेकिन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रेल यात्रा का विकल्प चुना और एक सामान्य यात्री की तरह अहमदाबाद से मुंबई तक यात्रा की। इससे ट्रेन के अन्य यात्रियों को आश्चर्य के साथ-साथ प्रसन्नता का अनुभव हुआ और राज्यपाल के इस सरल व्यक्तित्व से रेलयात्री प्रभावित हुए।

गौरतलब है कि भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सी. पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके अनुरूप भारत के राष्ट्रपति द्वारा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ