परिणीति और राघव चड्ढा के घर आई खुशखबरी, एक्ट्रेस बनीं मां

84 views

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, माता-पिता बन गए हैं। दिवाली के जश्न के बीच परिणीति ने अपने पहले बच्चे बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद से ही दोनों के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में बधाइयों का तांता लग गया है। पिछले कुछ समय से परिणीति अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं और इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहीं। हाल ही में उन्होंने अपने पति राघव के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। अब बेटे के जन्म के बाद यह जोड़ी खुशी से झूम उठी है।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वो आखिरकार आ गया है। हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा। हम सच में इससे पहले की जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते। हमारी बांहे, हमारे दिल भर गए हैं।” परिणीति और राघव ने इस संदेश के साथ नजर न लगने वाला इमोजी भी शेयर किया। उनके पोस्ट पर कृति सेनन, अनन्या पांडे और कई बॉलीवुड सितारों ने बधाई संदेश भेजे।

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। उनकी शादी में न केवल करीबी दोस्त बल्कि कई नामचीन राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2022 में फिल्म ‘चमकीला’ के सेट पर हुई थी, जब पंजाब में शूटिंग के दौरान राघव उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब, शादी के दो साल बाद, यह जोड़ा अपने जीवन के नए अध्याय मातृत्व और पितृत्व की शुरुआत कर चुका है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ