पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया

80 views

काठमांडू, । अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित पांच लोगों को बिना अनुमति काठमांडू न छोड़ने का निर्देश दिया गया है।यह निर्देश नेपाल में आंदोलन के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की जांच को लेकर गठित न्यायिक आयोग ने दिया है।

साथ ही इनकी गतिविधि के बारे में आयोग में दैनिक रिपोर्टिंग करने को भी कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में गठित इस न्यायिक आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, तत्कालीन गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, आंतरिक खुफिया विभाग के प्रमुख हुत राज थापा तथा काठमांडू के तत्कालीन जिलाधिकारी छवि रिजाल को काठमांडू छोड़ कर बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है।

न्यायिक आयोग ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी बल और राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग को इन पांचों पर निगरानी रखने और आयोग की अनुमति के बिना काठमांडू से बाहर नहीं जाने देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा इस आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक सहित पांच लोगों का पासपोर्ट निलंबित करने का भी निर्देश दिया है।

आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा और पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा का भी पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया है। बीते 19 सितंबर को राष्ट्रीय अवकाश के दिन देउवा दंपति को नए पासपोर्ट जारी किये गए थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज